Press "Enter" to skip to content

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति को तौलिया से गला दबाकर मारा, फेंका जंगल में! 16 दिन बाद मिला कंकाल

कॉल डिटेल से हुआ घटना का खुलासा 

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली में परिजनों ने जिस जयेन्द्र धाकड़ पुत्र भोटूराम धाकड़ उम्र 32 वर्ष निवासी मारौरा खालसा घर से लापता होने की रिपोर्ट 13 जून को दर्ज कराई थी। उसकी दो लोगों ने मिलकर हत्या कर दी। जयेन्द्र का 16 दिन बाद सतनवाड़ा के जंगल से पुलिस ने कंकाल बरामद किया है। आरोपियों ने युवक का तौलिया से गला दबाया और लाश जंगल में फेंक आया। परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने दोनों युवकों को उठाने के बाद कॉल डिटेल खंगाली तो हत्या का मामला निकलकर सामने आ गया। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो मृतक की पत्नी और आरोपी महेश धाकड़ के बीच अवैध संबंध थे और शायद जयेन्द्र इसमें रोडा बन रहा था इसलिए उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतार दिया गया है। फिलहाल इस पर काम कर रही है।
जानकारी के मुताबिक जयेन्द्र धाकड़  पुत्र भोटूराम धाकड़ निवासी मारौरा खालसा घर से लापता हो गया था। परिजन ने सिटी कोतवाली में 13 जून को आकर सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। इसके बाद परिजनों ने दो युवकों पर संदेह जाहिर किया। पुलिस ने बैराड़ क्षेत्र के निवासी महेश धाकड़ और गोविंद उर्फ विक्रम सिंह गुर्जर निवासी डोंगर को उठा लिया। दोनों से पूछताछ की और कॉल डिटेल निकाली तो जयेन्द्र से बातचीत होने की बात निकलकर सामने आई। सख्ती से पूछने पर दोनों ने जयेन्द्र की हत्या करना स्वीकार लिया। दोनों आरोपी जयेन्द्र को 18वीं बटालियन से बाइक पर बिठाकर ले गए और तौलिया से गला दबाकर मार दिया। सतनवाड़ा के जंगल में ले जाकर लाश फेंक दी। 
  1. इनका कहना है

  • मृतक की पत्नी और आरोपी महेश के बीच अवैध संबंधों की जानकारी मिल रही है। पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

संजय मिश्रा, टीआई कोतवाली
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!