
शिवपुरी। अमोला के पास स्थित राजगढ़ गांव में आज सुबह उस समय ग्रामीणों की सांसें थम गई जब उन्होंने 16 फीट लंबे अजगर को देखा। ग्रामीणों की सूचना वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार बेकाबू अजगर को पकड़कर बलारपुर के जंगलों में छोड़ दिया गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम राजगढ़ में निकले 16 फीट लंबे अजगर को काबू में करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 4 मिनट 45 सेकंड तक सैकड़ों ग्रामीण चारों तरफ मौजूद रहे। इनमें वनकर्मी भी शामिल थे, लेकिन अजगर काबू में आने की बजाए कई बार हमला करता रहा। इसी बीच वह गांव की नहर में भी चला गया। यहां गांव के एक साहसी युवक प्रकाश कुशवाह ने आगे आते हुए अजगर की पूंछ पकड़ी और खींचकर पानी से बाहर ले आया। जैसे ही अजगर बाहर निकला ग्रामीण शोर करने लगे, लेकिन सभी की तब सांसे थम गईं जब अजगर ग्रामीण के हाथ से छूटा और फुफकारने लगा। जैसे ही वनकर्मी और ग्रामीण उसके पास जाते वह फन उटाकर हमला करने की कोशिश करता। यह तमाशा चार मिनट तक चलता रहा। खेत की हरियाली में मुश्किल से नजर आ रहे अजगर को पकडऩे के लिए एक-एक पल भारी पड़ रहा था।
बाद में किसी तरह वन टीम ने पहले अजगर की पूछ पकड़ी और बाद में उसके मुंह को चिमटे से दबाकर रस्सी से बांधा। 45 सेकंड में अजगर पूरी तरह काबू में आ चुका था जिसे बाद में थैले में बंद कर बलारपुर के जंगल में छोड़ दिया गया। इस रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।






Be First to Comment