
केदार सिंह गोलिया शिवपुरी। यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे

यातायात सप्ताह के दौरान आज यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह और सूबेदार रणवीर सिंह यादव द्वारा आज कड़ी धूप में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरुक किया। इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा मंडी प्रांगण में पहुँचकर लगभग 150 ट्रेक्टर-ट्रॉलियों में हाई डेंसिटी रेफ्लेक्टर लगवाए, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। इसके बाद यातायात पुलिस द्वारा अस्पताल रोड, राजेश्वरी पर सड़क किनारे अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहन मालिकों एवं अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को समझाइश दी और उनसे ऐसा न करने की अपील की। पुराना बस स्टेण्ड रोड पर पहुँचकर यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर के दो पहिया वाहनों को रोककर उन पर नंबर डलवाए। इस अवसर पर यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह, सूबेदार रणवीर सिंह यादव, आरक्षक महेश पुरी, आरक्षक कमल किशोर एवं आरक्षक चालक श्याम शर्मा मौजूद थे।
बिना रॉयल्टी का रेत से भरा डंपर किया जब्त
यातायात सप्ताह के दौरान यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह द्वारा रेत से भरे डंपर को रोककर जब उससे रेत परिवहन करने संबंधी रॉयल्टी की मांग की गई तो चालक बताने में असमर्थ रहा। इसके बाद यातायात प्रभारी द्वारा उक्त डंपर को जब्त कर लिया। इस मौके पर श्री कुशवाह के अलावा आर. श्याम शर्मा, आर. कमल कबीर व सैनिक महेश पुरी मौजूद रहे।




