शिवपुरी- फिल्मी दुनिया से जुडऩे वाली प्रतिभाओं के लिए मंच मिले इसे लेकर शिवपुरी शहर के होनहार कलाकार कामता प्रसाद रंगीला द्वारा फिल्म ऑपरेशन रेड को लेकर तैयारियां की जा रही है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकार भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर जमाऐं ऐसी प्रतिभाओं के लिए नि:शुल्क ऑडिशन कैम्प 15 जुलाई रविवार को स्थानीय शिवपुरी होटल में किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए फिल्मकार कामता प्रसाद रंगीला ने बताया कि एन.एस.एफ.(नील सरोवर प्रोड्क्शन) के बैनर तले फिल्म ऑपरेशन रेड का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म के ऑडिशन में शामिल होने के लिए शिवपुरी के कलाकारों 15 जुलाई को एक दिवसीय नि:शुल्क कैम्प लगाकर उनकी प्रतिभाओं का आंकलन किया जाएगा। फिल्मकार रंगीला ने बताया कि यह फिल्म स्थानीय स्तर पर बनाई जा रही हिन्दी फीचर फिल्म है इसमें अधिकतर स्थानीय कलाकारों को अवसर प्रदान किया जाए साथ ही शिवपुरी शहर के सुन्दर पर्यटक स्थलों के लोकेशन को विशेष महत्व दिया जाएगा। जो फिल्में मुंबई में बड़े बजट में बनती हो तम उसी फिल्म को शिवपुरी शहर में फिल्मा कर इसे तैयार करेंगें और स्थानीय कलाकारों को इस फिल्म में शामिल करेंगेे और यह फिल्म स्थानीय कलाकारों के साथ कम बजट में तैयार हो सकेगी जो कि एक नया स्टार्टअप कार्यक्रम भी साबित होगा। इस फिल्म में कास्टिंग निर्देशक के तौर परर विनोद यादव व एसोसिएट डायरेक्टर गंगा भाई कुशवाह भी रहेंगें।इस दौरान ऑडिशन कार्यक्रम में फिल्म डायरेक्टरर डी.के.सिंह भोपाल सहित 18 सदस्यीय टीम इस फिल्म निर्माण कार्य में लगी हुई है। कामता प्रसाद रंगीला ने बताया कि प्री प्रोडक्शन का काम पूरा कर लिया गया है इसलि इस ऑडिशन कैम्प मे अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी भाग ले सकते है।









Be First to Comment