बड़ी खबर- राजेश कुमार होंगे शिवपुरी के नए एसपी, सुनील कुमार पांडे पहुंचे 13 वीं वाहिनी ग्वालियर में

शिवपुरी। राज्य शासन द्वारा के गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतण सूची जारी की है। इस आदेश में शिवपुरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे का सेनानी 13 वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर स्थानांतरण कर दिया गया है, वहीं शिवपुरी में नये पुलिस अधीक्षक के रूप में 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी राजेश कुमार हिंगणकर को बनाया है। श्री हिंगणकर सतना पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ हैं।