एटीएम मशीन पूछती है कि आपका आधा नंबर 12 डिजिट का आधार नंबर बताएं। रकम तभी निकलेगी

Image result for एटीएम

रायपुर। बैंक खातों को हर हाल में आधार से लिंक करना
होगा। रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों ने इस पर अमल शुरू कर दिया है।
इसके लिए नया तरीका इजाद किया गया है। अब रकम निकालने से पहले एटीएम,
ग्राहकों का आर नंबर पूछ रहा है। कुछ बैंकों ने यह व्यवस्था शुरू भी कर दी
है।
बता दें कि सभी उपभोक्ताओं को 31 दिसंबर तक अपने खातों को आधार
से लिंक कराना अनिवार्य होगा। नहीं कराने की स्थिति में उपभोक्ताओं के खाते
बंद हो जाएंगे और पैसों का लेनदेन नहीं हो सकेगा। सूत्रों के अनुसार
पीएनबी के कुछ एटीएम में आधार नंबर के साथ थंब इम्प्रेशन मांगा जा रहा है।
एसबीआई
के कुछ एटीएम में सीधे आधार वेरिफिकेशन मांगा जा रहा है। जैसे ही उपभोक्ता
रुपए निकालने के लिए कार्ड डालता है, मशीन उससे पूछती है कि आपका आधा नंबर
खाते से लिंक हुआ है? अगर हो गया है तो 12 डिजिट का आधार नंबर बताएं।
हालांकि आधार लिंक के लिए अभी समय बाकी है। ऐसे में बिना वेरिफिकेशन के ही
रकम निकाली जा रही है।
नए नोटों के लिए बनाए जाएंगे नए खांचे
बैंक
अधिकारियों का कहना है कि आरबीआई के निर्देशानुसार बैंक अपने सिस्टम अपडेट
कर रहे हैं। अब नए नोटों के लिए एटीएम में खांचे तैयार करने होंगे, जो 50
रुपए और 200 रुपए के नोट के हिसाब से होंगे। अभी तक एटीएम में केवल 100,
500 और 2000 रुपए के ही खांचे हैं। इसलिए सिस्टम अपडेट करने के साथ खांचे
बनाने होंगे। लेकिन इस प्रक्रिया में ढाई से तीन महीने लगेगा। इसलिए अभी नए
नोट एटीएम के बजाय बैंकों से मिलेंगे।
इन कारणों से हो रहा यह
बताया
जा रहा है कि आरबीआई ने बैंकों को निर्देश दिया है कि खातों को जल्द से
जल्द आधार से लिंक किया जाए। इसलिए एटीएम में यह व्यवस्था की जा रही है कि
वह आधार वेरिफिकेशन पूछे।