12 पेटी अवैध शराब जब्त, पिछोर पुलिस की कार्यवाही

शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से गरैटा में दबिश दी तो पप्पू आदिवासी पुत्र मेहरू आदिवासी के घर से 12 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। पकड़ी गई शराब की कीमत 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।