
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पाली गांव में अज्ञात चोर किसान के घर से सोने-चांदी के जेवर सहित 12 बोर की बंदूक व 30 राउंड चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार किसान फेरन यादव निवासी पाली गांव घर के एक कमरे में सो रहे थे। अज्ञात चोर घर में घुस आए और दूसरे कमरे में बक्सा खोलकर 12 बोर बंदूक, 30 राउंड, 5 हजार रुपए नगद, सोने-चांदी के जेवर चुराकर ले गए। सुबह उठने पर चोरी का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।









Be First to Comment