शिवपुरी। पोहरी में कूनो नदी उफान पर है, वहीं पोहरी में पुल के ऊपर से करीब 10 फीट पानी बह रहा है जिससे पोहरी एवं बैराड का शिवपुरी संपर्क टूट गया है। वहीं पोहरी क्षेत्र के कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। इंदुर्खि में नए बनाए गए पुल की रेलिंग टूटने की खबर है। अनंतपुर नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने से आवागमन बंद हो गया है। शर्मकूनो नदी में बाढ़ से डीगडोली, खरवाया, जीगनी, महलोनी गांवों में पानी भरना शुरू हो गया है। पोहरी में छर्च इलाके में जाने वाले सारे रास्ते बंद हो गए है। क्षेत्र में सभी नदी-नालों में बाढ़ से पुलों पर से आवागमन ठप हो गया है।
पोहरी क्षेत्र में भारी बारिश से कूनो नदी के उफान पर आने से कई गांवों मे पानी घुस गया है। करोड़ों की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना में बने पुल के तेज बहाव में बहने की खबर है। साथ ही डिगडोली मैं महाकाल कंट्रक्शन कंपनी ग्वालियर का पूरा सामान बाढ़ में बह गया है। बहने वाले सामानों में रेतएवं गिट्टी के साथ साथ कैंप का पूरा सामान सुरेंद्र मशीनरी की 200 मशीनें शामिल है। खरवा गांव में बाढ़ का पानी अंदर घुस रहा है वही टुकी भवेढ़ चक इंदूर खी आदि अनेक ग्रामों में बाढ़ का संकट बरकरार है अभी तक कोई भी प्रशासनिक मदद वहां नहीं पहुंची है हजारों की तादात में मवेशियों जानवरों के डूबने और बहने के समाचार हैं। पोहरी एसडीएम से लगातार संपर्क किया गया, लेकिन इसके बावजूद एसडीएम अभी तक जायजा लेने नही पहुंचे हैं।

Be First to Comment