Press "Enter" to skip to content

सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में पाल बघेल समाज की बैठक 10 को

मानस भवन में आयोजित होगा कार्यक्रम

शिवपुरी-पाल बघेल समाज शिवपुरी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन 10 जुलाई 2018 मंगलवार को शिवपुरी में किया जा रहा है। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ रहे हैं। बैठक का आयोजन मानस भवन गांधी पार्क में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

    बैठक के संयोजक सुरेश सिंह बघेल अध्यक्ष बघेल क्षत्रिय संघ ग्वालियर ग्रामीण रहेंगे। बैठक में शिवपुरी जिले के सभी वरिष्ठ समाजजनांे एवं समाज के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। समाज के मीडिया प्रभारी नेपाल सिंह बघेल ने बताया कि इस बैठक में शिवपुरी की पांचों विधानसभा के समाजबंधु मौजूद रहेंगे जो समाज की प्रगति एवं उन्नति पर चर्चा करेंगे। पाल बघेल समाज शिवपुरी के पदाधिकारियों ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!