शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के नया बस स्टैंड क्षेत्र में विगत रात्रि एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल जा पहुंचा, जहां दोनों प्रेमी मौका पर कमरे में चोरी छुपे मिल रह थे कि तभी इसकी भनक सास ससुर और जेठ को लगी तो वह तुरंत आ गया, जिसके बाद प्रेमिका ने कमरे के दरवाजे लगा लिए। इसके बाद परिजनों ने डायल 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी व प्रेमिका को थाने ले गए, पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने बुलवाया गया। युवती का पति इंदौर में प्राइवेट नौकरी करता है और तीन माह पहले ही युवती की शादी हुई थी और उसका प्रेमी उससे मिलने आया था। दोनों ही पक्षों ने थाने में किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। भले ही कोई मामला दर्ज न हो, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका के मिलन की चर्चाओं का वायस कस्बे जोर से चला।








Be First to Comment