
शिवपुरी – कल डायल-100 वाहन चैकिंग के दौरान उनि. जितेन्द्र शाक्य पुलिस कण्ट्रोल रूम से डायल-100 वाहन का औचक निरीक्षण करने के लिए रवाना हुए, एफ.आर.व्ही.-01( डायल-100) नोडल पाँंईंट गुना नाका थाना देहात को चेक करने जा रहा था तभी गुना नाका से 200 मीटर पहले देखा कि एक व्यक्ति बीच हाईवे पर अपनी मोटरसाइकल सहित पड़ा है ,उनि. जितेन्द्र शाक्य ने अपनी गाड़ी रोड़ किनारे रोकी और देखा कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसायकल क्रं. एम.पी.33 एम.बी. 1521 सहित बेहोशी की अवस्था में है तथा उसके हाथ, पैर और मुँह से खूँन निकल रहा था तभी उस व्यक्ति को बीच रोड से किनारे तक लाया और उसकी मोटर सायकल को भी किनारे से किया बाद घटना की सूचना एफ.आर.व्ही.-05( डायल-100) को देकर मौके पर बुलाया तब बेहोश व्यक्ति होश में आया उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आशिफ सेंगर पिता रामू सेंगर निवासी माधव नगर शिवपुरी का होना बताया, घटना का कारण पूछने पर उस व्यक्ति ने बताया कि गाय को बचाने के कारण में गिर गया था, बाद उनि. जितेन्द्र शाक्य एवं एफ.आर.व्ही.-05( डायल-100) के स्टाॅफ आर. 631 अजय यादव के द्वारा घायल व्यक्ति को इलाज हेतू एफ.आर.व्ही.-05 वाहन से अस्पताल के लिए भेजा गया। इस उक्त घटनाक्रम के दौरान फायर ब्रिगेड चालक श्यामबीर तोमर मेरे साथ रहे , इस सम्पूर्ण घटना को मौके पर बड़ी सतर्कता और चुस्ती के साथ कर्तव्य का निर्वहन करके रात्रि में हाईवे पर भारी वाहनों की संख्याा ज्यादा रहती है से होने वाली एक बड़ी घटना होने से एक पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई है। यह सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त बल की प्रशंसा की एवं पुरस्कृत करने की घोषणा की।





