Press "Enter" to skip to content

बिजली समस्या निवारण शिविर 1 सितंबर से | Shivpuri News

शिवपुरी। मध्य क्षेत्र वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए एक से 15 सितंबर के बीच वितरण केंद्र स्तर पर शिकायत निवारण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिकायत निवारण शिविरों में बिजली बिल संबंधित शिकायतें जिनमें समय पर बिल वितरण नहीं होना व प्राप्त नहीं होना, अधिक राशि के बिल, गलत बिल जारी होना, ऑनलाइन बिल जनरेट नहीं होना, लॉकडाउन के संदर्भ में घोषित राहत प्रदान नहीं किया जाना एवं ऑनलाइन पेमेंट अपडेट नहीं होना संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। साथ ही मीटर संबंधी शिकायतें जिनमें समय पर रीडिंग नहीं होना, गलत रीडिंग, देरी से रीडिंग होना, ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायतें और विद्युत प्रदाय संबंधी शिकायतें, नवीन कनेक्शन संबंधी शिकायतों का भी त्वरित निराकरण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यथासंभव शिविर में ही शिकायतों का निराकरण किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!