शिवपुरी। टेबिल टेनिस ऐसोसियेशन शिवपुरी के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रीष्म कालीन टेबिल टेनिस प्रशिक्षण का आयोजन शिवपुरी क्लब में 01 मई से 30 जून तक किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण शिविर में 07 वर्ष से 17 वर्ष तक के बालक/बालिकायें भाग ले सकते है। प्रशिक्षण का समय प्रात: 8.00 बजे से 10.00 बजे तक रहेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सुनील जैन (वरिष्ठ प्रशिक्षक) स्वाति जैन (राष्ट्रीय खिलाडी) एवं शुभम नाहटा (राष्ट्रीय खिलाडी) एवं कृतिका नाहटा (राष्ट्रीय खिलाडी) खिलाडियों को प्रशिक्षण प्रदान करेगें। संघ सचिव और प्रशिक्षक सुनील जैन ने जानकारी देने हुये बताया. कि इस वर्ष शिवपुरी जिले में 30 सितम्वर से 02 अक्टूवर तक आयोजित होने वाली तृतीय म.प्र.राज्य रैकिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी के टेबिल टेनिस खिलाडियों का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा रहे। इसलिये खिलाडियों का विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है । प्रशिक्षण शिविर के फार्म नाहटा डिपार्टमेन्टल स्टोर (वरूण होटल के सामने ) शिवपुरी से प्राप्त कर सकते है। अन्य जानकारी सुनील जैन मोबा.नं. 9407208777, शुभम नाहटा मोबा.नं. 8819066666 पर प्राप्त कर सकते है ।



