
शिवपुरी। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की संयुक्त बैंच के रूप में आयोग की सदस्य सदस्य श्रीमती संध्या सुमन राय एवं श्रीमती प्रमिला वाजपेयी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) ने आज जिला पंचायत कार्यालय पोहरी रोड़ शिवपुरी में प्राप्त 33 प्रकरणों में से 15 प्रकरणों में आवेदकों की सुनवाई कर 08 प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की गई। जबकि 07 प्रकरण ऐसे थे, जिनमें पुन: सुनवाई का मौका दिया।




