Press "Enter" to skip to content

पुलिस से लेकर आर्मी में भर्ती की मिलेगी नि:शुल्क ट्रेनिंग, यहां कराएं पंजीयन / Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस या आर्मी में अगर आप जाने की सोच रहे हो और इसके लिए फिजीकल फिटनेस की तैयारी के बारे में चिंता हो तो अब यह चिंता छोड़ दो। इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन शिवपुरी द्धारा शहर के कमांडो द्धारा शहर के युवाओं को नि:शुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण 2 अप्रैल से शुरू होगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए युवाओं को पंजीयन कराना होगा जो बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा। प्रशिक्षण के दौरान आर्मी, नेवी, एयरफोर्स, आईटीबी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, पुलिसभर्ती का शारीरिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए मोबाइल नम्बर – 7489877116 पर संपर्क कर सकते हैं या फिर पोलोग्राउंड पर 5:30 से 6:30 तक लेफ्टीनेंट चंद्रप्रकाश शर्मा जिला अध्यक्ष इंडियन वेटरन्स आर्गनाइजेशन से संपर्क कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!