Press "Enter" to skip to content

विधायक प्रागीलाल जाटव का कार्य, रातों-रात बनवा दिया यात्री प्रतीक्षालय / Karera News

 

करैरा। करैरा विधानसभा के आदर्श ग्राम सिरसौद में शुक्रवार-शनिवार की रात पिछोर मार्ग काली माता बस स्टैंड पर नवनिर्मित प्रतीक्षालय निर्माण हो गया। रातोंरात बने प्रतीक्षालय को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। गांव में रातोंरात स्थापित प्रतीक्षालय पर क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल जाटव का नाम भेंट स्वरूप में अंकित है।

गांव के लोगों को तब पता चला जब लोग सुबह की सेर पर घूमने निकले प्रतीक्षालय को देख लोगों ने क्षेत्रीय विधायक प्रागीलाल जाटव की प्रशंसा करते हुए बोले गांव में आ रहे बहार से यात्रियों को बस के इंतजार तक खड़ा रहकर बस का इंतजार करना होता था और बैठने एंव ठहरने की ठीक-ठाक व्यवस्था नहीं थी। अब यात्री बसों के इंतजार तक खड़े ना रहकर बैठकर इंतजार कर लिया करेंगे।

बता दें कि राजनीतिक तौर सिरसौद भाजपा का गढ़ माना जाता है। पर उपचुनाव के दौरान कांग्रेस को अनुमान से भी अधिक तौर पर बढ़त हासिल हुई थी। वहीं रातों रात निमार्ण प्रतीक्षालय होने से स्थानीय भाजपाई कार्यकर्ता तरह तरह की चर्चा करने में लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत पांडेय ने बताया कि सिरसौद की जनता ने उपचुनाव में पार्टी को अनुमानित से भी ज़्यादा मत देकर जो भरोसा किया है। हम उनकेे भरोसे को गांव के विकास में बदलने का प्रयास कर रहे हैं, और आगे भी गांव के विकास के लिए सोच रहे हैं।

More from KareraMore posts in Karera »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!