Press "Enter" to skip to content

VIDEO: अबैध शराब की मुखबरी करने बाले को पूरे परिबार ने मारमारकर कर दिया मरणासन्न | INDAR NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के इंदार थाना क्षेत्र के श्रीपुर से आ रही हैं। जहाँ आज गांव में निवास करने बाले एक युबक की पिटाई का वीडियो सामने आया हैं। जिसमे युबक को महिला बच्चे आदमी सभी मिलकर खदेड़ रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार ब्रजेश जाटव पुत्र रामचरण जाटव निवासी श्रीपुर को इसी गांव में रहने बाला एक लोधी परिवार मिलकर मार रहे हैं। इस पूरी बारदात का वीडियो वायरल हुआ हैं। बताया जा रहा हैं कि उक्त युबक ने लोधी परिवार के खिलाफ पुलिस को मुखबरी की थी। लोधी परिवार अबैध शराब बेचता था। जिसकी मुखबरी ब्रजेश ने पुलिस को की थी। इसी कारण लोधी परिवार ब्रजेश से रंजिश रखता था। एवं मौका पाते ही ब्रजेश को उक्त परिवार न इस कदर मारा की ब्रजेश की हालात बहुत ही खराब हो गईं। हालांकि वीडियो से स्पष्ठ नही हैं की झगड़े की वजह क्या हैं।
इस बात की जानने के लिए फास्टसमाचार ने इंदार थाना प्रभारी से बातचीत की जिसमे सामने आया कि ये घटना परसो की हैं। और दोनों पक्षों न आबेदन कल दिए हैं। जिसमे लोधी परिवार ने बताया कि हमारे यहाँ पूजा पाठ चल रहा था जिसमे य युबक शराब पीकर घुस आया इस कारण बिबाद हुआ। वही ब्रजेश ने आबेदन दिया है कि शराब की मुखबरी पर ये मुझसे रंजिस रखते थे जिस कारण इन्होंने मुझे पीटा।
प्रभारी पूरण शर्मा न बताया कि जाँच के बाद जो भी सामने आएगा कार्यवाही की जाएगी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!