शिवपुरी। जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने आदेश जारी कर 19 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना की है। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के तहत **कोलारस थाना प्रभारी पुनीत वाजपेयी को कोतवाली थाना प्रभारी** बनाया गया है, जबकि कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक जितेन्द्र चंदेलिया को कोलारस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह बम्हारी थाना प्रभारी सुनील राजपूत को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि कार्यवाहक निरीक्षक मनीष कुमार धाकड़ को पुलिस लाइन से थाना प्रभारी पोहरी बनाया गया है। पोहरी थाना प्रभारी रवि चौहान को बैराड़ थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बैराड़ थाना प्रभारी सुरेशचन्द्र शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।
कोर्ट सेल में पदस्थ निरीक्षक मनोज राजपूत को मायापुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि मायापुर थाना प्रभारी अनिल भारद्वाज को पुलिस लाइन भेजा गया है। भटनावर चौकी प्रभारी सीमा धाकड़ और सीहोर थाना प्रभारी जूली तोमर को भी पुलिस लाइन में पदस्थ किया गया है।
उपनिरीक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। संजय भगत को थाना भौंती से चौकी प्रभारी सुनारी और चेतन शर्मा को चौकी प्रभारी सुनारी से थाना भौंती भेजा गया है। अरविंद छारी को कोतवाली से थाना प्रभारी दिनारा तथा दिनारा थाना प्रभारी रविन्द्र कुशवाह को कोतवाली भेजा गया है।
आबिद खान को थाना कोलारस से चौकी प्रभारी भटनावर, अभिमन्यु सिंह को चौकी प्रभारी मगरौनी से थाना प्रभारी सीहोर और बीरेन्द्र परिहार को थाना पोहरी से चौकी प्रभारी मगरौनी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनोद गौतम को थाना अजाक से थाना प्रभारी बम्हारी बनाया गया है।
तत्काल नई पदस्थापना पर आमद देने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह फेरबदल जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
शिवपुरी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 19 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की नवीन पदस्थापना, पुनीत वाजपेयी बने कोतवाली प्रभारी / Shivpuri News



