
शिवपुरी। साक्षर भारत योजनांतर्गत शिवपुरी जिले में नव साक्षर परीक्षा जिले की ग्राम पंचायतों में 25 मार्च को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब उक्त परीक्षा 28 मार्च 2018 को प्रात: 10 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित की जाएगी। शेष निर्देश पूर्व की भांति यथावत रहेंगे। शिक्षार्थियों को संबंधित ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति के सत्यापन के उपरांत परीक्षा में सम्मिलित किया जा सकेगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित नामांकन प्रपत्र भरा जाना अनिवार्य है। जिला लोक शिक्षा समिति के सचिव एवं जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी आसिफ अफगानी ने बताया कि साक्षर भारत योजनांतर्गत नवसाक्षर परीक्षा 28 मार्च को प्रात: 10 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में प्रौढ़ शिक्षा केन्द्र में अध्ययनरत ऐसे शिक्षार्थी जिन्हें पूर्व की समस्त परीक्षाओं में सी ग्रेड प्राप्त हुई हो, अंतिम मूल्यांकन में सफलता अर्जित की हो और उनके पास कोई प्रमाणीकरण न हो, उम्र 15 वर्ष या अधिक हो। स्कूली ड्राप आउट जिनका शैक्षणिक स्तर कमजोर हो एवं ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर चुके हो, उनके पास कोई शैक्षणिक प्रमाण-पत्र न हो एवं उम्र 15 वर्ष या अधिक हो, वे भाग ले सकेंगे।






Be First to Comment