,

इनामी फरार आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर गिरफ्तार, जान से मारने की नीयत से फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई / Shivpuri News

नरवर। चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इनामी फरार आरोपी दीपक उर्फ दीपू गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को ग्राम खोड़ बावड़ी निवासी देशराज उर्फ लवकुश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश को लेकर कई आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान सुरेंद्र गुर्जर ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से गोली चलाई, जो घर में रखे कूलर में लगी। इसके बाद आरोपियों द्वारा लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया था।

फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 153/26 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। मामले में धर्मेंद्र गुर्जर, नरेश उर्फ बालू गुर्जर और विजेंद्र उर्फ कल्लू गुर्जर को पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरवर अरुण प्रताप भदौरिया के नेतृत्व में चौकी मगरौनी पुलिस ने 1 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गढ़ोली से आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र रणवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।