Press "Enter" to skip to content

इनामी बदमाश रौनक गुर्जर को एनकाउंटर में लगी गोलियां, दो साथी भी घायल ! Ujjain News

Ujjain Encounter : इनामी बदमाश रौनक गुर्जर को एनकाउंटर में लगी गोलियां, दो साथी भी घायल
उज्जैन। चालीस हजार के इनामी बदमाश रौनक गुर्जर और उसके गैंग के साथ शनिवार तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोलियां भी चलीं। बदमाश गुर्जर के पैर में तीन गोलियां लगी हैं। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है। गुर्जर के दो साथी भी एनकाउंटर में घायल हैं। तड़के हुई इस मुठभेड़ की सूचना के बाद मौके पर एसपी सचिन अतुलकर सहित तमाम बड़े पुलिस अधिकारी पहुंचे।
कारोबारियों पर दागी थी गोलियां
दो दिन पहले गुरुवार रात को बदमाश रौनक गुर्जर और उसकी गैंग ने शहर के दो व्यापारियों पर गोली चला वसूली की कोशिश की थी। इसमें एक व्यापारी घायल हो गया था। इस घटना से पूरे शहर में रोष था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में थीं।

पिंगलेश्वर क्षेत्र में छुपा था
बदमाश गुर्जर अपनी गैंग के साथ पिंगलेश्वर क्षेत्र में छुपा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम उसे पकड़ने पहुंची। इस दौरान उसने फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। रौनक के पांव में तीन गोलियां लगी हैं। रौनक के भाई रोशन गुर्जर को भी पांव में दो गोलियां लगी हैं। गैंग के कुल सात बदमाश पकड़ा

बता दें कि गुरुवार को कुख्यात बदमाश रौशन गुर्जर ने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर जमकर आतंक मचाया था। दो दुकानदारों से रुपए की मांग करते हुए गोलियां चला दीं थीं। पहले रेस्टोरेंट संचालक से 50 हजार रुपए की मांग करते हुए पिस्टल दिखाकर धमकाया। रुपए नहीं देने पर गोली चला दी थी। गोली युवक के कंधे को छूकर निकल गई। इसके बाद बदमाश गल्ले में रखे 6 हजार रुपए लूटकर भाग गए थे। दूसरी वारदात रेलवे स्टेशन के सामने सपना स्वीट्स पर की थी। दुकान संचालक से 5 लाख रुपए की मांग की। संचालक से बात करते हुए बदमाश ने पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी। गोली काउंटर पर जा लगी थी। इसके बाद से ही पुलिस इन बदमाशों की तलाश कर रही थी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!