Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक सवार दंपत्ति में मारी टक्कर, घायल

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली फतेहपुर रोड पर एक बाइक सवार दंपत्ति में स्कूटी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में दोनों ही व्यक्ति घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि 16 जून को वह अपनी पत्नी अर्चना को इलाज के लिए बाइक से लेकर शिवपुरी आ रहा था जब वह श्रीराम टॉकीज के पास फतेहपुर रोड पर पहुंचे तो सामने से आ रहे स्कूटी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार दंपत्ति जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!