नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को बड़ी और
लग्जरी कारों पर 10 प्रतिशत सेस बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इसके बाद यह
गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। इस मंजूरी के बाद कारों पर लगने वाला सेस 15
प्रतिशत से बढ़कर 25 प्रतिशत हो गया है वहीं पहले के 43 प्रतिशत की बजाय अब
53 प्रतिशत टैक्स लगेगा।
इससे पहले 5 अगस्त को जीएसटी काउंसिल ने एसयूवी, मिडसाइज, बड़ी और लग्जरी कारों पर 10 प्रतिशत सेस लगाने को मंजूरी दी थी।
प्रस्ताव
को मंजूरी देने के बाद अब सरकार कारों की कीमत बढ़ाने के लिए एक अध्यादेश
लाएगी। सेस बढ़ाने के लिए सरकार को जीएसटी के कंपनसेशन और स्टेट एक्ट 2017
के सेक्शन 8 में बदलाव करना होगा।
बता दें कि 1 जुलाई को केंद्र
सरकार द्वारा जीएसटी लागू किए जाने के बाद से ही सभी गाड़ियों की कीमत में
एक से डेढ़ लाख तक की कमी आई थी।
महंगी होंगी लग्जरी और SUV कारें, केंद्रीय कैबिनेट ने 10% सेस बढ़ाने को दी मंजूरी
टैग: नई दिल्ली



