Press "Enter" to skip to content

एसपी ने कर्मचारियों के साथ किया पौधारोपण / Shivpuri News

शिवपुरी। एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को रविवार को थाने के अभिलेखों एवं परिसर की साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस मैरिज गार्डन में एसपी एवं एएसपी प्रवीण कुमार भूरिया द्वारा मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौधारोपण व पुलिस लाईन आवासीय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया।

इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने थानों, कार्यालयों के अभिलेखों का रख-रखाव एवं थानों व कार्यालयों के परिसर की साफ-सफाई का कार्य किया गया। साफ सफाई में थानों व कार्यालयों पर उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान किया, साथ ही साथ पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से पौधाारोपण भी करवाया गया।

पुलिस ग्राउं‍ड में पौधारोपड़ कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री भारत सिंह यादव एवं पुलिस लाईन तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!