शिवपुरी। कुशवाह समाज के लोगों ने आज एक ज्ञापन एसपी को सौंपा। ज्ञापन में समाज के लोगों ने बताया कि कुशवाह समाज के व्यक्ति जगतसिंह कुशवाह पुत्र वंशी कुशवाह निवासी ्राम फतेहपुर थाना करैरा की बहाुदरसिंह परमार, रामराजा परमार, प्यारे राजा परमार, कहरसिंह परमार एवं अभी राजा परमार ने हमला कर दिया था। घटना में जगतसिंह गंभीर घायल हो गया और जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हत्या के सभी आरोपित अभी तक फरार चल रहे हैं। कुशवहा समाज के लोगों ने आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में 302 का केस दर्ज करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया।






Be First to Comment