Press "Enter" to skip to content

SI की तैयारी कर रहे छात्र ने लिखा सुसाइड नोट, दोस्त को परेशान मत करना,

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर की। छात्र मूलतः श्योपुर का रहने वाला था। वह निजी कोचिंग क्लास से एसआई की तैयारी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि अनंतपुरी निवासी 21 वर्षीय दिलखुश बैरवा ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।मामा राजकुमार जाटव ने पुलिस को बताया कि दिलखुश आजाद पी-3 कोचिंग क्लास में पढ़ता था। सुबह दोस्त रामलखन उसे रूम पर छोड़कर कोचिंग चला गया था। दोपहर को दोस्त गोविंद और राजकुमार ने कॉल किया तो मोबाइल बंद मिला।इस पर राजकुमार ने साथी जीवन को दिलखुश के रूम पर भेजा, जिसका दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर जीवन ने खिड़की से झांक कर देखा तो दिलखुश फांसी पर लटका दिखाई दिया। पड़ोसियों की मदद से कटर से कुंदी काटकर दरवाजा खोला और छात्र को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर शव एमवाय अस्पताल रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं। दोस्त व परिजनों को परेशान नहीं किया जाए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!