Press "Enter" to skip to content

आज से शुरू होगा हायर सेकंडरी की तृतीय चरण की कॉपियों का मूल्यांकन | Shivpuri News

शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा मार्च माह में कोरोना महामारी की वजह से स्थगित की गई हायर सेकंडरी की परीक्षा के तृतीय चरण का मूल्यांकन सोमवार से शुरू किया जाएगा। यह मूल्यांकन इस बार बोर्ड द्वारा सेंटर पर कराने का ही निर्णय लिया गया है। इसके तहत शहर के जिला उत्कृष्ट विद्यालय में सोमवार की सुबह 10ः30 बजे से तृतीय चरण की अमूल्यांकित कॉपियों का वेल्युवेशन शुरू किया जाएगा। इस दौरान हायर सेकंडरी की 12 विषयों की कापियों का मूल्यांकन होगा जो कि जिलेभर के शिक्षक सेंटर पर मौजूद रहकर ही करेंगे।
जिला उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य व जिला मूल्यांकन अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने बताया 22 जून से मंडल द्वारा हाल ही में आयोजित की गई 12 विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शहर के उत्कृष्ट विद्यालय में किया जाएगा। इन 12 विषयों में रसायन शास्त्र.भूगोलए बुक कीपिंगए जीव विज्ञानए व्यवसायिक अर्थशास्त्रए राजनीति शास्त्रए एनाटॉमीए गणितए एलीमेंट ऑफ साइंसए इकोनॉमिक्सए कॉप प्रोडक्शन और एनीमल हसबेंड्री के पिछले 9 जून से 16 जून तक हुए प्रश्न पत्र शामिल हैं। 
बगैर स्क्रीनिंग और मास्क के नहीं मिलेगा मूल्यांनकर्ताओं को प्रवेश
जिला मूल्यांकन अधिकारी श्रीवास्तव का कहना है कि सोमवार से शुरू हो रहे हायर सेकंडरी परीक्षा के वेल्युशन में कोरोना से बचाव के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। इस दौरान जिलेभर से आने वाले वेल्युअरों की केंद्र पर पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद ही मास्क लगाकर वेल्युअरों को उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। खास बात यह है कि वेल्युशन के पूर्व मूल्यांकन केंद्र के कक्षों को सेनेटाइज्ड भी कराया जाएगा। अगर कोई वेल्युअर संदिग्ध पाया जाता है तो उसे मूल्यांकन नहीं करने दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!