शिवपुरी। पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद उनि दिनेश कुमार पाण्डेय 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम शिवपुरी में पुलिस विभाग द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने दिनेश कुमार पाण्डेय के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया और उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें प्रमाण पत्र, शॉल, श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में रक्षित निरीक्षक नीतू अवस्थी, निरीक्षक रविशंकर कौशल, सूबेदार स्टेनो आशीष पटरिया, सूबेदार भानु प्रताप सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।






