शिवपुरी। सुरवाया थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी दीवान सिंह गुर्जर और रामहेत गुर्जर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस द्वारा ₹3-₹3 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार थाना सुरवाया के अपराध क्रमांक 103/2020 में धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादंवि एवं 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। प्रकरण में फरार चल रहे दीवान सिंह गुर्जर (61) पुत्र पीतम सिंह गुर्जर एवं रामहेत गुर्जर (51) पुत्र नारायण गुर्जर, निवासी ग्राम झाऊ, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर को 30 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
कार्रवाई में उनि प्रियंका पाराशर, सउनि सत्येंद्र सिंह जादौन, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर कबीर, केशव तिवारी, आरक्षक देशराज राठौर, सहदेव तोमर, महिला आरक्षक ज्योति वंशकार एवं प्रधान आरक्षक चालक राजेंद्र यादव की भूमिका रही।




