बामौरकला। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत एक महिला से उसी ग्राम के युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बामौरकला के ग्राम में रहने वाली एक महिला रात के समय अपने कमरे में सो रही थी गर्मी होने की वजह से उसने दरवाजा खुला छोड़ दिया। इसी का फायदा उठाकर गांव का युवक सुभाष आया और महिला के साथ बलात्कार कर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिससे महिला डर गई और यह बात किसी को नहीं बताई। इसके बाद आरोपित द्वारा दोबारा परेशान किए जाने पर महिला ने सारी बात परिजनों को बता दी और थाने में आकर केस दर्ज करवाया।




