Press "Enter" to skip to content

दो दिन से लापता युवक की लाश उकायला डेम में मिली / Shivpuri News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले अमोलपठा की उकायला डेेम की नहर में एक युवक की लाश मिली। बताया जाता है कि युवक दो दिन से लापता था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के भिजवाकर मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
सुखवीर आदिवासी बीते दो दिन पहले घर से उकायला डेेम पर नहाने की कहकर निकला था, लेेकिन वह वापस घर नहीं आया। जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि डेम से निकली नहर में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश की शिनाख्ती की तो पता चला उक्त युवक सुखवीर आदिवासी है जिस पर उसके परिजनों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!