शिवपुरी। खनियांधाना कस्बे में रहने वाले सनद कुमार जैन (48) सहित परिवार के 4 सदस्यों को रविवार को जब खनियांधाना से स्वास्थ्य महकमे की टीम 108 एम्बूलेंस से शिवपुरी जिला अस्पताल लेकर जा रही थी उसी दौरान पिछोर मंडी के समीप एम्बूलेंस में ही बैचेनी के बाद सनद जैन ने दम तोड़ दिया था। एम्बूलेंस पिछोर अस्पताल ले जाई गई जहां बीएमओ वर्मा ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित किया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मृतक सहित परिजनों को एक वाहन के माध्यम से शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा गया था जहां देर शाम सभी के सैंपल लिए गए। खनियाधाना से लाते वक्त जिस व्यक्ति की रास्ते में मौत हुई, उसका सैंपल जांच के लिए सोमवार को ग्वालियर भेजा गया है। जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आ गई है। वहीं वहीं परिवार के पांच अन्य सदस्यों की रिपोर्ट पहले ही निगेटिव आ गई थी। आज शिवपुरी की सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ऑपरेटर की भी रिपोर्ट आई निगेटिव
जिला अस्पताल में ऑपरेटर ने जब अपने आप का सेंपल लेकर ट्रू नेट मशीन पर चेक किया तो उसने पॉजीटिव बता दिया। ऑपरेटर के पॉजीटिव मिलने से उसकी जांच के लिए सेंपल ग्वालियर भेजे उसकी भी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।






Be First to Comment