घुम्मकड़, अर्धघुम्मकड़ के प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग
शिवपुरी। पाल बघेल समाज शिवपुरी का प्रतिनिधि मंडल आज करैरा के पूर्व विद्यायक जसवंत जाटव के नेतृत्व में शिवपुरी कलेक्टर अनुग्रहा पी से मिला जिसमें पाल बघेल समाज के घुमक्कड़, अर्धघुमक्कड़ वर्ग के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग रखी। कलेक्टर ने पूर्व विद्यायक जसवंत जाटव के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही पाल बघेल समाज के घुम्मकड़ एवं अर्धघुम्मकड़ प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर निर्देशित किया जाएगा।
इस प्रतिनिधि मंडल में पूर्व विधायक करैरा जसवंत जाटव के साथ इंजी गोपाल पाल पाल महासभा के जिलाध्यक्ष एड, रामस्वरूप बघेल, पूर्व सरपंच अजब सिंह बघेल, भानसिंह बघेल सरपंच कालीपहाड़ी, डॉ. काशीराम बघेल, भाजपा ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष होतम सिंह बघेल, पाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष मोहनसिंह बघेल, नेपालसिंह बघेल आदि मौजूद थे।






Be First to Comment