
शिवपुरी। शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती एक मासूम को बी पॉजीटिव रक्त की जरुरत थी लेकिन वह अस्पताल में नहीं मिल पा रहा था। परिजनों ने काफी प्रयास किए लेकिन रक्त नहीं मिला। इस बात की सूचना जब सिद्धेश्वर कॉलोनी में रहने वाले विपिन नरवरिया उर्फ पन्ना को लगी तो वह तुरंत अस्पताल गए और जरुरत मंद करे रक्तदान किया। विपिन ने बताया कि अगर आपके रक्तदान से किसी की जान बच जाए तो इससे बड़ा पुण्य का कार्य कुछ नहीं हो सकता। इससे पहले एक दिन इसी मासूम को अमित श्रीवास्तव ने भी रक्तदान किया था। बच्ची के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पुत्री का हिमोग्लोबिन मात्र 5 प्रतिशत रह गया था। ऐसे में दो व्यक्तियों द्वारा किए गए रक्तदान से उनकी पुत्री की जान बच गई।






Be First to Comment