Press "Enter" to skip to content

वृंदावन शर्मा आत्महत्या कांड : मृतक की पत्नी, भाई और परिजन पहुंचे देहात थाने किया हंगामा / Shivpuri News

बोले हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्यों नहीं किया जा रहा आरोपियों को गिरफ्तार
तत्कालीन डीईओ कटियार, बाबू सचिन, प्रशांत व सेंगर पर दर्ज हुई थी एफआईआर, तीन महीने बाद भी नहीं मिला पीड़ित परिवार को न्याय
शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लेखापाल के पद पर कार्यरत रहे वृंदावन शर्मा ने करीब तीन महीने पहले बांकड़े हनुमान मंदिर के पास जंगल में एक पेेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी और चार पेज का सोसाइट नोट भी छोड़ा था जिसमें तत्कालीन डीईओ अजय कटियार, बाबू प्रशांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल पर प्रताड़ना व भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे औेर अपनी मौत के लिए इन तीनों को जिम्मेदार बताया था। इस मामले मेें परिजनों के बयान के ेआधार पर एक अन्य बाबू नरेंद्र सेंगर पर भी बाद में एफआईआर दर्ज कर गई थी। लेकिन इस सनसनीखेज आत्महत्याकांड के तीन महीने बाद भी आरोेपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों का सब्र जबाव दे रहा है और रविवार को मृतिका की पत्नी पुष्पा शर्मा सहित भाई नीरज शर्मा सहित अन्य परिजन देहात थाने पर पहुंच गए औेर यहां मामले की जांच कर रही देहात पुलिस पर गंभीर आरोेप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनोें का आरोप है कि पुलिस इस मामले में जानबूझकर लापरवाही बरत रही है और आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर रही। मृतक की पत्नी ने करीब महीने भर पूर्व हाईकोर्ट द्वारा आरोपितों की जमानत याचिका खारिज करने व कार्रवाई को लेेकर करीब 13 पेज के उस निर्णय को भी दिखाया जिसमें तत्काल कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट ने एसपी को लिखा था। बावजूद इसके अब तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार बेहद दुखी है। 
परिजनों का कहना था कि मामले में नामजद आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं और नौकरी भी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले में न केवल आरोपितों की गिरफ्तारी होनेा चाहिए बल्कि उन्हें निलंबित भी किया जाना चाहिए। मामले में कार्रवाई न किए जाने को लेकर पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध लग रही हैं।  
ये बोले देहात थाना प्रभारी
वृंदावन शर्मा आत्महत्याकांड में तत्समय आरोपितों के खिलाफ धारा 306 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया था और हैंडराइटिंग व पैन ड्राइव जांच के लिए भोपाल लैब भेजी थी। इसमें पैन ड्राइव की रिपोर्ट भी आधी-अधूरी आई है जबकि हैंडराइटिंग की रिपोर्ट नहीं आई है। जल्द ही रिपोर्टै आ जाएगी उसके बाद 10 अक्टूबर तक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। 
सुनील खैमरिया, देहात थाना प्रभारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!