Press "Enter" to skip to content

लायंस व लायनेस क्लब सेंट्रल ने श्रमिकों को वितरित किया भोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना महामारी के चलते काम धंधे बंद हो गए हैं जिस कारण मजदूर अब अपने घर की ओर जा रहे हैं। श्रमिक महाराष्ट्र, गुजरात से हजारों की संख्या में पैदल, बाइक, ट्रक आदि साधनों से अपने घर पर जा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को लायंस व लायनेस क्लब सेंट्रल के द्वारा सेवा कार्य कर भोजन का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों से पटेलचौक पडोरा से होकर गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन वितरण किया गया। 
इस भोजन वितरण के अवसर पर लायन अध्यक्ष अशोक रंगढ़, राम शरण अग्रवाल, संजय गौतम, भारत त्रिवेदी, गोपिन्द्र जैन, विनय शर्मा, विनोद शर्मा, राकेश शर्मा मौजूद रहे। लायन अध्यक्ष अशोक रंगढ़ ने इस पुनीत के लिए पीडीजी लायन राजेन्द्र गंगवाल, रामशरण अग्रवाल, घनश्याम सर्राफ, रागिनी गंगवाल, शशि अग्रवाल, लायन सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव ढींगरा, शैंकी अग्रवाल, डॉ. डीके बंसल, डॉ. रत्नेश जैन, डॉ. एसके पौराणिक, डॉ. एचपी जैन, प्रदीप जैन, पवन सिंघल, बिंद्दु छिब्बर, ओपी गोयल, टिंकेश गर्ग आदि का आभार प्रकट किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!