Press "Enter" to skip to content

कोरोना संक्रमण: शिवपुरी के थोक सब्जी विक्रेता की दिल्ली में मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के थोक सब्जी विक्रेता की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव नहीं दिया। मृतक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव सामने आई। इससे पहले शिवपुरी जिले में कोरोना से चार मौत हो चुकी हैं। हालत खराब होने पर परिजन शिवपुरी से दिल्ली लेकर पहुंचे थे। दिल्ली में बुधवार को दिन भर इलाज चला और शाम को अशरफ खान की मौत हो गई। 
जानकारी के मुताबिक अशरफ (55) पुत्र बसीर राइन निवासी महल रोड शिवपुरी की दो दिनों से तबियत खराब चल रही थी। शिवपुरी में चले इलाज से कोई राहत नहीं मिली तो परिजन इलाज के लिए 11 अगस्त की शाम दिल्ली लेकर रवाना हो गए। 12 अगस्त को दिन भर इलाज चला और शाम को दम तोड़ दिया। सांस लेने में परेशानी आ रही थी। बताया जा रहा है कि संभवतरू रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को शव नहीं सौंपा। दिल्ली से रिपोर्ट जाने के बाद ही मौत की स्थिति का खुलासा हो सकेगा। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। बता दें कि मृतक अशरफ राइन शिवपुरी शहर में थोक सब्जी विक्रेता का काम करते थे। साथ ही जमीन की प्लाटिंग भी देखते थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!