Press "Enter" to skip to content

उधारी के रुपए नहीं लौटाए तो रज्जो ने जीतू की कर दी मारपीट | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले माधव चौक चौराहे के पास एक युवक की उधारी के रुपए वापस न करने को लेकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
मिली जानकारी के अनुसार जीतू पुत्र रतनसिंह कुशवाह 18 वर्ष निवासी श्रीराम कॉलोनी ने रज्जो खान से कुछ समय पहले उधार रुपए लिए थे। 21 जुलाई को जब जीतू माधव चौक चौराहे के पास खड़ा हुआ था तभी वहां रज्जो खान निवासी गौशाला झांसी रोड आ गई और उससे उधारी के रुपए वापस मांगने लगी। जिस पर जीतू ने कहा कि अभी उसके पास रुपए नहीं है, कुछ समय बाद लौटा देगा। इसी बात को लेकर रज्जो गाली-गलौंज करने लगी और जीतू कुशवाह की मारपीट कर दी। घटना के बाद युवक थाने आया। मामले को लेकर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!