Press "Enter" to skip to content

सामाजिक सेवा कार्यो को लेकर संस्था भारत विकास परिषद एक बार फिर उत्कृष्ट कार्यो के लिए हुई सम्मानित / Shivpuri News

संस्था अध्यक्ष हेमन्त ओझा ने कैबिनेट मंत्री व कलेक्टर से पाया पुरस्कार 

 
िशवपुरी। लगातार जनसेवाए समाजसेवा और पीडि़त मानवता के क्षेत्र में कार्य करने वाली सेवाभावी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिबपुरी को एक बार फिर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा वर्ष भर किये गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार सौभाग्य पुन: दूसरी बार संस्था अध्यक्ष बने हेमन्त ओझा ने प्राप्त किया। 

बताना होगा कि भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी को वर्ष भर सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट  कार्य करने के लिए २६ जनवरी पर श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया एवं जिला कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान बताया गया कि संस्था के द्वारा आज से 5 वर्ष पूर्व भी भारत विकास परिषद को २६ जनवरी पर सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया था उस समय भी परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा थे और इस बार भी परिषद के अध्यक्ष हेमंत ओझा ही है ऐसा अवसर परिषद को दो बार प्राप्त हुआ है और दोनों बार ही परिषद के अध्यक्ष एक ही था इस बार  सामाजिक क्षेत्र में सिर्फ एक ही  संस्था को प्रशस्ति पत्र दिया गया है परिषद के अध्यक्ष हेमंत ने कहा कि यह मेरे लिए और मेरी परिषद के लिए सौभाग्य का विषय है कि हमें 26 जनवरी के मंच से माननीय मंत्री महोदय द्वारा सम्मानित किया गया मेरे परिषद के हर एक सदस्य की मेहनत आज रंग लाई जिन्होंने वर्ष भर  बढ़.चढ़कर समाज सेवा का कार्य किया। 

 

इस दौरान मंच पर प्रशस्ति पत्र लेने के लिए अध्यक्ष के साथ पूरी संस्था का जाना मुमकिन नहीं था इसलिए मंच पर संस्था के संस्थापक सदस्य प्रहलाद भारती एवं महिला सदस्य प्रीति जैन, दीप्ति मित्तल, तरुण अग्रवाल, गणेश धाकड़, सचिव उमेश मित्तल एवं संदीप वशिष्ठ मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!