,

कट मारने की बात पूछने पर विवाद, लोडिंग वाहन में रखे सरिये से युवक के सिर पर हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के बड़ौदी क्षेत्र में बाइक को कट मारने की बात पूछने पर विवाद हो गया। आरोप है कि लोडिंग वाहन में सवार व्यक्ति ने वाहन में रखे सरिये से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। घटना के बाद घायल युवक शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचा।

जानकारी के अनुसार, ग्राम ककरवाया निवासी भरत पुत्र ब्रजमोहन रावत बाइक से बड़ौदी मजदूर लेने आया था। काम के बाद जब वह बाइक से वापस अपने गांव ककरवाया जा रहा था, तभी सामान से भरे एक लोडिंग वाहन ने उसकी बाइक को कट मार दिया।

बताया जा रहा है कि भरत ने कुछ दूरी पर लोडिंग वाहन को रुकवाकर चालक से कट मारने का कारण पूछा। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान लोडिंग वाहन में रखे सरिये से भरत के सिर पर वार कर दिया गया। हमले में उसके सिर से खून निकलने लगा।

घटना के बाद भरत शिकायत दर्ज कराने के लिए कोतवाली थाना पहुंचा। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी हैं।