Press "Enter" to skip to content

राज्य सूचना आयुक्त सिंह कल आरटीआई सेमीनार में लेंगे भाग / Shivpuri News

शिवपुरी/ मध्यप्रदेश के राज्य सूचना आयुक्त श्री राहुल सिंह 20 एवं 21 जनवरी को शिवपुरी जिले में सूचना का अधिकार अधिनियम से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयुक्त श्री सिंह 20 जनवरी को शाम 4 बजे शिवपुरी के छात्रों और युवाओं के लिए आयोजित आरटीआई सेमीनार में भाग लेंगे। 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे शिवपुरी में सिविल सोसायटी, विभिन्न क्लब, मीडिया और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ आरटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 01 बजे जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त लोक सूचना अधिकारियों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे दतिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!