
शिवपुरी: शिवपुरी निवासी निखिल सिंह बैस
को शहर कांग्रेस कमेटी का शहर सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार, पिछोर विधायक केपी सिंह
कक्काजू की सहमति पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा की अनुशंसा पर शहर
अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने की है। निखिल सिंह बैस ने अपनी इस नियुक्ति पर
कांग्रेस नेतृत्व का धन्यवाद दिया और अपने पद के दायित्व का निवर्हन पूरी
ईमानदारी और निष्ठा से किए जाने की संकल्प लिया और कांग्रेस को शहर, ब्लाॅक
स्तर पर मजबूत करने की बात कही। निखिल सिंह बैस को शहर सचिव बनाए जाने पर
उनके ईष्टमित्रांे ने बधाइयां दी हैं।




