Press "Enter" to skip to content

रवि वशिष्ठ के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे सांसद सिंधिया | Shivpuri News

कहा यह परिवार मेरा परिवार हैं 
शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव रवि वशिष्ठ के पिता स्व. श्री सुरेन्द्र कुमार वशिष्ठ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निज निवास गुना चुंगी नाके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सर्व प्रथम बाबू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और इस अवसर पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाबू जी संघर्षशील एवं जूझारू व्यक्तिव के धनी थे। वह हमेशा हौंसले के साथ-साथ वह लोगों का मनोवल बढ़ाने का कार्य करते थे और बाबू जी से मूझे भी मार्गदर्शन मिलता  था। इस अवसर पर उन्होंने श्री सुरेन्द्र वशिष्ठ के साथ बिताए पुराने पलों के छाया चित्रों का भी अवलोकन किया। यह परिवार मेरा परिवार हैं मैं इस परिवार के साथ हमेशा खड़ा हूं। हर संभव मदद का भरोसा भी श्री वशिष्ठ को दिलाया। इस अवसर पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ समस्त कांग्रेसजन कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!