Press "Enter" to skip to content

सेवा दिवस के रूप में मनाया ,भाजयुमो ने बांटे सेनेटाइजर व मास्क | Shivpuri News

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ के एक वर्ष पूर्ण होने पर इस दिन को सेवा के रूप में मनाया। जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि इस दिन वह कार्यकर्ताओं के साथ माधव चौक पर गए और आने-जाने वाले लोगों को सेनेटाइजर व मास्क का वितरण किया गया और यह सेवा कार्य सभी मंडलों पर किया गया। इस दौरान लोगों से सुरक्षित दूरी का पालन करने के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाए भी बताए। कार्यक्रम में पोहरी के पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, जिला महामंत्री संजय कुशवाह, जिला मंत्री प्रतीक शर्मा, नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, महामंत्री सोनू कुशवाह, हिमांशु अग्रवाल, दीपक राठौर, सागर यादव, संतोष राजपूत, शुभव गुप्ता, मिट्ठू जाटव आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!