Press "Enter" to skip to content

लापरवाही : ठेकेदार को लाभ दिलाने बनवा दिए जबरदस्ती के स्पीड ब्रेकर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा | Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के पुराने िशवपुरी क्षेत्र जवाहर कॉलोनी के िलए जाने वाले मैन रास्तेे पर ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के िलए जबरदस्ती के स्पीड ब्रेकर बना िदए जबिक इन स्पीड ब्रेकरों की कोई जरुरत नहीं थी। जो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं एक तो वह अमानक स्तर के घटिया है औेर इतने ऊंचे बना िदए हैं िक वाहन चालकों को वाहन िनकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पीड ब्रेकरों को इतना ऊंचा बनाया गया है निकलने वाले भारी वाहन कभी भी पलट सकते हैं और जान-माल की हानि हो सकती है। प्रशासन ने कैसे मैन रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने की कैसे अनुमति दे दी समझ में नहीं आता। ठेकेदार को लाभ दिलाने और शासन के रुपयों का दुरुपयोग करने के लिए स्पीड ब्रेकरों का निर्माण कराया गया जिनकी कोई जरुरत भी नहीं थी। 
जवाहर कॉलोनी से होकर गुजरने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण सिर्फ सीमेंट व रेत से कर दिया गया। यह निर्माण इतना घटिया हुआ है कि कुछ ही समय में स्पीड ब्रेकरों से सीमेंट व रेत झड़ना शुरू हो गई है। इतना ही नहीं यह स्पीड ब्रेकर इतने ऊंचे बना दिए गए हैं कि बाइक सवारों खासी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और कई बाइक सवार इस दौरान चोटिल भी हो चुके हैं। 
 इस सड़क से पानी से भरे हुए टैंकर और अन्य भारी वाहन भी गुजर रहे हैं, लेकिन रोड के बीचों-बीच जो स्पीड ब्रेकर बना दिए गए हैं उनसे टकराकर टैंकर और भारी वाहन कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। स्थानीय लोगों को यह डर है कि बगैर जरुरत के बनाए गए इन ब्रेकरों से टकराकर अगर कोई टैंकर या भारी वाहन पलट गया तो कॉलोनी के लोगों को इसका बड़ा खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!