Press "Enter" to skip to content

जिले में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का होगा मेडिकल चेकअप | Shivpuri News

शिवपुरी। ई पास के माध्यम से जिले में आने वाले व्यक्तियों का मेडिकल चेकअप कराया जाए। रेड जोन से जो भी व्यक्ति आ रहे हैं इसकी सूची तैयार की जाएगी। सूची में वर्णित व्यक्तियों से संपर्क एवं सामंजस्य स्थापित कर उनका सैंपल टेस्ट कराना है। यह बात कलेक्टर अनुग्रहा पी ने सीएमएचओ से कही। 
जिले के ऐसे नागरिक जो प्रदेश के अन्य जिलों में तथा अन्य प्रदेशो में फंसे हुए हैं उनको वापिस घर आने के लिए ई.पास जारी किए जा रहे हैं इसलिए जिले में बाहर से कई लोग आ रहे हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाहर से आने वालों का मेडिकल चेकअप किया जाएगा।
स्क्रीनिंग टेस्ट के कार्य के लिए जिला अस्पताल में एक अलग से जगह चिन्हित की जाएगी। वहां पर डैस्क स्थापित कर एक बोर्ड लगाते हुए मेडिकल टीम द्वारा बाहर से आये व्यक्तियों एवं मजदूरों का स्क्रीनिंग टेस्ट होगा। प्रतिदिन की गई कार्रवाई की जानकारी के लिए डिप्टी कलेक्टर कृतिका भीमावद को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!