Press "Enter" to skip to content

आयशर ने करैरा बाइक चालक सोनू में मारी टक्कर, मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के तहत आगरा-बम्बई राजमार्ग-3 पर दोपहर के करीब 2:30 बजे धौलागढ़ सेवड़ा फाटक के पास शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रही आईसर गाड़ी ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार सोनू जाटव पुत्र रमेश कुमार, निवासी सलैया (करैरा) में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार जमीन पर गिर गया और गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह टक्कर मारने वाला वाहन आयशर को चालक छोड़कर भाग गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!