Press "Enter" to skip to content

प्रमोद गर्ग व अखिल बंसल की स्मृति में आयोजित किया रक्तदान शिविर / Shivpuri News

शिवपुरी। लायंस क्लब व लायनेस क्लब शिवपुरी सेंट्रल ने लायन प्रमोद गर्ग व लायन डॉ. अखिल बंसल की स्मृति में रक्तदान शिविर भारतीय विद्यालय मे आयोजित किया गया। इस कोविड महामारी में निर्देशों का पूरा पालन करते हुए, चेहरे पर मास्क, दो गज की दूरी व हाथ धोने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था का पूरा ख्याल रखते हुए जिला अस्पताल की टीम के निर्देशानुसार उक्त आयोजन किया गया।
अपने मिलनसार व्यवहार व सामाजिक गतिविधियों की वजह से पूरे नगर में स्वर्गीय प्रमोद गर्ग व अल्पायु में ही विदा ले लेने वाले होनहार कवि व डॉ. अखिल बंसल जन जन के परिचित नाम थे, सभी के मददगार थे, उन्हीं को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कोरोना काल में उक्त रचनात्मक तरीके से आयोजन आयोजित किया गया। क्लब मेंबर्स व शहर के जागरूक लोगों ने बढ़-चढकर इसमे हिस्सा लिया और कोरोना काल मे रक्त की कमी न हो, इस भाव को मन मे रखते हुए लोगों ने रक्तदान किया। 28 यूनिट रक्तदान हुआ। सभी डोनर को मास्क व सेनेटाइजर मोमेंटो के रूप मे लायंस क्लब के द्वारा दिए गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन गोपिन्द्र जैन, विनय शर्मा, लायनेस अध्यक्ष रेखा गौतम, सचिव प्रियंका शर्मा, राजेन्द्र गंगवाल, अशोक ठाकुर, डॉ. शैलेंद्र गुप्ता, पारस जैन, रामशरण अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर भारत त्रिवेदी, मृणाल सुपेकर, संजय गौतम, पवन सिंघल, अमित गुप्ता, संजीव ढींगरा, मनीष अग्रवाल, किरण ठाकुर, अलका त्रिवेदी, डॉ. प्रवीण गर्ग, कमल गर्ग, रुचि बढ़ाया, डॉ. शिल्पा सुपेकर, डॉ. दीप्ति बंसल, हरिओम  व नव रक्तदाता के रूप मे अदिति त्रिवेदी मौजूद थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!