Press "Enter" to skip to content

ब्रेकिंग : शिवपुरी जिले में बर्डफ्लू की पुष्टि, अलर्ट पर प्रशासन / Shivpuri News

जिले में चिड़िया, नीलकंठ, कबूतर मिले मृत


 

शिवपुरी। जिले में बर्डफ्लू ने दस्तक दे दी है। 6 जनवरी को मृत मिले दो कौओं की मृत देह की जांच में स्पष्ट हो गया कि मौत बर्ड फ्लू वायरस से हुई। जांच रिपार्ट आते ही पशु चिकित्सा विभाग सहित जिला प्रशाासन भी अलअZ पर आ गया है। अभी तक हुई जांच में यह वायरस जंगली पक्षियों में मिला है और अब यह घरेलू पक्षियों या पोल्ट्री फाॅर्म के मुर्गों तक न पहुंच जाए, इसे लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया।

6 जनवरी को उद्यानिकी विभाग की नर्सरी में दो कौए मृत मिले थे। जांच के लिए लैबोरेटरी भेजा गया था। शनिवार को जब उनकी जांच रिपोर्ट आई तो दोनों मृत कौओं में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिले के पक्षियों में बर्ड फ्लू का जो वायरस है, वो एन-5 एन-8 है। वायरस की यह स्ट्रेन अभी तक जंगली व प्रवासी पक्षियों मे ंही मिल रही है, अभी तक यह घरेलू पक्षियों या पोल्ट्री फॉर्म के मुर्गों में नहीं पहुंची है। यह वायरस यदि घरेलू पक्षियों तक पहुंच गया तो समस्या अधिक गंभीर हो जाएगी। इससी रोकथाम में अब जिला प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग जुट गया है। इसके लिए प्रशासन ने जांच टीम तैयार कर दी है, जो सभी संभावित क्षेत्रों में जाकर देख रही है। इसके अलावा चिड़िया, नीलकंठ, कबूतर भी मृत मिले हैं जिसके जांच के सेंपल भेज दिए गए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!